Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने किया अलर्ट, चटख धूप के साथ दी यह चेतावनी

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा-ओलावृष्टि हो सकती है। अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप से पारा चढ़ गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में दिन में तपिश परेशान कर रहीं हैं। मौसम विभाग की ओर से आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आज मौसम का मिजाज बदले रहने की आशंका जताई गई है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। आसपास के निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर आसमान साफ रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version