फरवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। वहीं आसपास के क्षेत्रो में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।