Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने दी जानकारी, आज इन जिलों में बरसेंगे बादल

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। मौसम में बदलाव के आसार हैं। जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। आज 23 अप्रैल को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। तेज हवाएँ भी चल सकती है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version