Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने दी जानकारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

नवंबर का महीना है। ऐसे में मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आगामी 10 नवंबर तक मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद नहीं है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच सुबह कुहासा छा सकता है। तापमान सामान्य के आसपास बना रहने का अनुमान है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पिछले‌ कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है।

Exit mobile version