Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने मौसम को लेकर दी जानकारी, जाने अल्मोड़ा जिले का हाल

नवंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन आज सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में जरूर सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल अगले कुछ दिन प्रदेश में वर्षा के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। ठंड हवाएँ चलने के आसार हैं। वही सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version