Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने दी जानकारी, मौसम की देखें ताजा अपडेट

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। जिससे पारा चढ़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। दून में भी आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले कुछ दिन देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, दून के आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की बौछार के भी आसार हैं। अगले कुछ दिन तापमान में इजाफा हो सकता है। जिससे दिन में गर्मी बढ़ने की आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version