Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी, जानें आज का वैदर रिपोर्ट

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के नौ जिलों- पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर चंपावत में मौसम विभाग ने भारी से बहुत अधिक बारिश की आशंका जताई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पहाड़ पर जाने से पहले यात्री मौसम की जानकारी लें। पहाड़ों पर सावधानीपूर्वक चलें और नदी किनारे जाने से बचें। संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र व नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित पर जाने की ज़रूरत है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version