Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने दिया वैदर अपडेट, जाने मिलेगी राहत या आएगी आफत

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश भर में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में 30-40 किमी. की रफ्तार से तेज हवाऐं चलेंगी। 2 जून तक उत्तराखंड में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर जा रहे लोग भी राहत भरी सांस ले सकेंगे। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा राहत दे रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version