Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने इन 3 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, जानें वैदर रिपोर्ट

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। उत्तरकाशी , पिथौरागढ़ और चमोली में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। बारिश होने वाले क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज 5 अप्रैल को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क होने की उम्मीद है। 5 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version