Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, दी यह सलाह

अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों को लेकर चेतावनी जारी की है जिनमें देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने इस संबंध में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है, खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने से पहले स्थानीय मौसम विभाग की सलाह लेने के लिए कहा है। इसके अलावा, यात्रियों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को अपनी यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में कुछ दिनों से बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर चल रहा है। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version