Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट, देखें वैदर रिपोर्ट

मई महीने की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम को लेकर एक बार फिर पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड में तापमान बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग तरफ से बताया गया है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्मी भी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने आज 7 मई तक तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है। जबकि आठ मई से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि बाकी के क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा निचले इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्र में भी तीन से चार डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है जिससे मैदानी इलाकों में तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version