Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज, कई जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। ​जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 19 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने या 3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। शेष पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version