Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट, दी यह हिदायत

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज रविवार को कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी समेत बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के दौरान नालों व झरनों का प्रवाह तेज होने से खतरा बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version