Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी, आज इन जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। 24 फरवरी को भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद 25 फरवरी से एक बार फिर मौसम शुष्क होने की संभावना जताई गई है। अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात में ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version