Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी, सावधानी बरतने की भी सलाह

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के देहरादून समेत छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश का दौर तेज से अति तीव्र हो सकता है। इसके अलावा मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में खुले स्थानों, खेतों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version