Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मानसून एक बार फिर कहर ढाने के लिए तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि 7, 8 और 9 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। देहरादून जिले के पर्वतीय इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बागेश्वर और देहरादून जैसे जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी नालों के किनारे न जाने, पहाड़ों पर अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version