Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज इन जिलों में मौसम में बदलाव के आसार

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में तथा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका है। देहरादून, नैनीताल समेत 6 जिलों में कोहरे की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी जिलों में ठंड के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके बाद तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 9 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने बताया है कि इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के पहाड़ी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पहाड़ों में तापमान में गिरावट और फिसलन बढ़ सकती है, वहीं मैदानी जिलों में सुबह और रात के समय कोहरे का असर बना रह सकता है, जिसको लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version