Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग की चेतावनी, आज कुछ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिसमें मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। आज सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाओं के साथ बौछारें पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version