Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन जिलों में आज झोकेंदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और अल्मोड़ा जिले में झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के कुछ मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय जिलों में आज 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। इसके अलावा मैदानों में गर्मी बढ़ने से उमस बढ़ेगी।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हल्की बारिश व हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version