Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: जनवरी में बदलते मौसम से मौसम विशेषज्ञ भी हैरान, जलवायु परिवर्तन को लेकर दिए यह संकेत

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तराखंड में इस बार जनवरी के महीने में ठंड का असर कम होता दिख रहा है। इस समय प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन इस साल दिन में चटक धूप और बढ़ते तापमान ने हैरान कर दिया है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दिनभर की धूप गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विशेषज्ञ इस बदलाव को जलवायु परिवर्तन का संकेत मान रहे हैं। जो लोगों को भविष्य में मौसम की गंभीर चुनौतियों के प्रति सतर्क कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह और शाम हल्की ठंड बरकरार रहेगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version