Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मानसून की आहट: अगले 3-4 दिनों में होगी दस्तक, पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेशभर में अगले तीन-चार दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है। इस बीच प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने आज 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य में मानसून 28 से 30 जून के बीच कभी भी प्रवेश कर सकता है। आज प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा। 27 और 28 जून को फिर से मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन इसके बाद 29 जून से फिर बारिश का दौर शुरू होगा। सोमवार से प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। देहराूदन में आज सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन उमस और गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। लोगों को अब मानसून का इंतजार है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version