Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में मानसून ने पूरा जोर पकड़ लिया है। लगातार गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। नैनीताल और देहरादून के आसपास के क्षेत्र में आज भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी भी दी गई है। मानसून के प्रभावी होने के कारण देहरादून से लेकर केदारनाथ तक बारिश का असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून तक कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, चार धाम यात्रा मार्गों पर बादल छाए रहने के साथ ही तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version