Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर गहराएगा मानसूनी संकट: इन जिलों में ‘यलो अलर्ट’ जारी, कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि निचले इलाकों में भी रुक-रुककर मध्यम बौछारें पड़ रही हैं। हालांकि, फिलहाल भारी वर्षा का दौर कुछ थमा है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश फिर जोर पकड़ सकती है। आज रविवार से मानसून फिर जोर पकड़ सकता है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। आज रविवार से बारिश के दौर में तेजी आने की संभावना है। विशेषकर कुमाऊं मंडल में भारी वर्षा का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और सड़क मार्ग प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। प्रशासन और संबंधित विभागों को मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने की जरूरत है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version