Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की विदाई, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अल्मोड़ा जिले का मौसम का हाल

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में अगले दो दिनों में प्रदेश के सभी हिस्सों से मानसून की विदाई हो जाएगी। वहीं आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लेकिन देहरादून समेत मैदानी हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने‌ के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version