Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया आरेंज अलर्ट

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज 24 से 30 जून तक विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्री-मानसून की शुरुआत ने उत्तराखंड के मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे राज्य के निवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। कुमाऊं मंडल के चार जिलों – नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ बागेश्वर के लिए 24 से 26 जून 29 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ और बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version