Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की दस्तक, आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला जारी है। पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा रही है। आज मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर वर्षा के तीव्र दौर होने की आशंका है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज तेज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version