Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना, आज के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

प्रदेश में कुछ जनपदाें में आज मंगलवार को मौसम का मिजाज हल्की करवट बदल सकता है। देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्के बादल छाये रहने कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। एक बार फिर 17 सितंबर से प्रदेशभर में मानसून का एक और दौर प्रारंभ होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 से 19 सितंबर तीन दिन प्रदेशभर में लगभग सभी जनपदों में एक से दौर दौर भारी वर्षा होने की संभावना बन रही है। 17 सितंबर से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान सभी जनपदों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानें  अल्मोड़ा जिले का मौसम

आज  अल्मोड़ा जिले में बारिश के हल्के आसार नजर आ रहें हैं। आज धूप के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Exit mobile version