Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: विदाई की ओर मानसून, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है। सितंबर के आखिर तक मानसून राज्य से विदा ले लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 1 अक्टूबर तक हल्की बारिश राज्य में हो सकती है, लेकिन इसके बाद मानसून राज्य से पूरी तरह विदा ले लेगा। आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की वर्षा और गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version