Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसूनी बारिश बरसा रहीं आफत, आज इन जिलों में रेड व आरेंज अलर्ट जारी

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आज भी भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर समेत चमोली और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों ने खुले स्थान पर रहने व जाने से बचने के लिए कहा है। संवेदनशील व भूस्खलन वाले स्थान और नदियों के किनारे अधिक सतर्कता रखने की सलाह दी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज तेज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version