Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की बारिश ने पकड़ी रफ्तार, आज इन जिलों में रेड व येलो अलर्ट जारी

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड का आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है। मानसून की वर्षा ने उत्तराखंड में जोर पकड़ लिया है। ज्यादातर क्षेत्रों में बीते तीन दिन से रुक-रुककर भारी वर्षा का दौर जारी है। जिससे दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। कई प्रमुख मार्गों में मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई है। अगले दो दिन भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार का रहने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, कुमाऊं में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है, जिसे लेकर आरेंज अलर्ट और उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज तेज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version