सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 04 सितंबर के लिए नैनीताल और अल्मोड़ा समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ-साथ तेज गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। जिस पर शासन ने संवेदनशील नदी तटों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।