Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून पड़ा कमजोर, आज कुछ जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्‍तराखंड में मानसून कुछ कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। आज कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तेज बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में कुछ दिनों से बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर चल रहा है। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version