Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में समय से पहले आएगा मानसून, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा गर्मी का पारा

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। जिससे आंशिक बादलों के बीच हल्की से मध्यम वर्षा के दौर जारी हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और पारा चढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की आशंका है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत इस वर्ष मानसून उत्तराखंड में समय से पहले पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।‌ऊंचाई वाले इलाकों में 4500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं प्रदेश के शेष मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version