Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड से विदा हुआ मॉनसून, आज 5 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में करीब चार महीने तक आफत और उथल-पुथल मचाने के बाद मॉनसून ने अब औपचारिक रूप से विदाई ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक सीएस तोमर ने पूरे राज्य से मॉनसून की पूर्ण विदाई की आधिकारिक घोषणा की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश से मॉनसून भले ही लौट गया हो, लेकिन आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी बदलाव के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम फिर करवट लेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है 5 अक्टूबर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और बिजली चमकने का नया सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आने की पूरी संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। सुबह-शाम मौसम में बदलाव होने लगा है।

Exit mobile version