Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं, कोहरा बढ़ाएगा ठंड

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

नक्शे देखें

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की 20 नवंबर को जारी चेतावनी में उत्तराखंड के लिए 25 नवंबर तक कोई विशेष मौसमी चेतावनी नहीं दी गई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम शुष्क रहने के बावजूद तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों और तराई के कुछ इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version