Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार नहीं, भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी, आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर अभी जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए अगले कुछ दिनों का मौसम अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक 7 सितंबर तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। जिसमें आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश के दौर की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में मौसम अचानक खराब हो सकता है। ऐसे में बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version