Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज मौसम में कोई बदलाव नहीं, आईएमडी ने दी यह जानकारी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तराखंड में आज से मौसम शुष्क रहने वाला है। देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर तेज धूप देकने को मिल सकती है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छा रह सकते हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। IMD के निदेशक के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version