Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज मौसम में बदलाव नहीं, कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज‌ का मौसम

उत्तराखंड इस समय तेज गर्मी की चपेट में है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के ताजा आकलन के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना कम है, हालांकि 28 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। वहीं 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिलने के आसार हैं।

Exit mobile version