Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिलहाल बारिश से राहत‌ के आसार नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। आगामी कुछ दिनों तक कहीं पर हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक चंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मौसम के अगले कुछ दिन तक बारिश के आसार है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर जनपदों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभावित है। उसके बाद अगले तीन दिन के लिए बारिश का क्रम थोड़ा सा कम हो रहा है। हालांकि, कहीं-कहीं पर कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर थोड़ा ज्यादा बारिश की उम्मीद है। बाकी जगहों पर कहीं-कहीं 23 से 25 तारीख के बीच में पहाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version