Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में शीतलहर से राहत नहीं, जारी हुआ कोहरे का आरेंज अलर्ट

जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन में तेजी से इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

शीतलहर के सितम से लगातार ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी के प्रकोप से अभी राहत मिलने की संभावना भी नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड के प्रभाव में अभी और वृद्धि होगी। इसे लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। साथ ही आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version