Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार नहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा व पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के चलते पर्वतीय क्षेत्रों की अपेक्षा मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। शुष्क मौसम के कारण पाला और कोहरा परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आज पहाड़ों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज हरिद्वार, उधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version