Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश से जनजीवन प्रभावित, आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने आज 21 अगस्त को प्रदेश के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है। वहीं, राज्य के पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। राजधानी देहरादून और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट, जबकि टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट प्रभावी रखा गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का जोखिम बढ़ गया है, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version