जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को देहरादून सहित सात जिलों में बहुत भारी वर्षा का ‘रेड अलर्ट’ और शेष जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत समेत सात जिलों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं अति तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। प्रदेश के शेष जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने, कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।