Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: एक बार फिर मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश व बर्फबारी के साथ जारी हुआ यह अलर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में राज्य में चटख धूप और शुष्क मौसम ने तापमान को सामान्य से अधिक बढ़ा दिया था, लेकिन अब मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बादल छाने लगेंगे और सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट का अनुमान है। इस बदलाव के साथ, उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में ठंड की स्थिति और अधिक बढ़ सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version