सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड राज्य के आठ जिलों में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान बहुत जोर से बादल गरजने और बिजली भी चमकने को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क और सावधान रहने को कहा है। मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक का मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते से मानूसन कमजोर पड़ सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।