Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बर्फ व बारिश का इंतजार, पाले ने बढ़ाई मुसीबत, मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम का अलग रूप देखने को मिल रहा है। एक और जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फ नहीं गिर रही है वहीं दूसरी ओर कई इलाकों पारा इतना नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते में उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कहीं कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। आज 22 जनवरी से मौसम में बदलाव दिखेगा, जब उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में जबकि देहरादून, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों (लगभग 2800 मीटर से ऊपर) में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 23 जनवरी को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 24 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा। 25 जनवरी को फिर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 26 जनवरी को भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ मौसम में बदलाव के भी आसार जताए गए हैं।

Exit mobile version