Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, जारी हुआ कोल्ड डे का येलो अलर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं हैं, लेकिन कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरे और कोल्ड-डे यानि शीत दिवस की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में भारी कोहरा छाए रहने की आशंका है। नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं घना कोहरा दृश्यता (विजिबिलिटी) को प्रभावित कर सकता है। इन इलाकों में सुबह और रात के समय आवाजाही में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version