मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मार्च के महीने में समय से पहले पड़ रही गर्मी के बीच रविवार सुबह कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया है। आज मौसम विभाग ने पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 से 17 मार्च तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।