Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, जारी किया येलो अलर्ट, रहें सतर्क

अगस्त का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। अब मानसून की भी विदाई हो जाएगी।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट के तहत तीनों जनपदों में बारिश के तीव्र दौर होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसके अलावा चमोली, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, आने वाले कुछ दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना रहेगी।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप‌ खिले रहने के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही मौसम में बदलाव हो रहा है‌।

Exit mobile version