Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश की संभावना, जारी हुआ अलर्ट

जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

प्रदेश के पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में नौ और दस जनवरी को हल्की बारिश के आसार है। वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में नौ जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। आज नौ जनवरी को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में नौ और दस जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की धूप के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version